Hamraaz Form 16 Download: फॉर्म – 16 डाउनलोड कैसे करें?

Join Group!
WhatsApp Group (Join Now) Join Now

Hamraaz Form 16 Download:आप सभी की जानकारी के लिए बता दे हमराज़ ऐप भारतीय सेना की एडजुटेंट जनरल शाखा (एजी शाखा) की तकनीकी टीम द्वारा विकसित एक मोबाइल एप्लिकेशन/वेब पोर्टल है, जिसका उद्देश्य सेवारत सैनिकों को कई तरह की सेवाएँ और महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना है। हमराज़ भारतीय सेना के कर्मियों को उनकी व्यक्तिगत प्रोफ़ाइल, वेतन पर्ची, फ़ॉर्म 16, छुट्टी का विवरण, सेना की ताज़ा ख़बरें और घटनाक्रम आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

हमराज वेब पोर्टल पर लॉग इन करके सैन्यकर्मी अपना फॉर्म-16 देख सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। यह प्रक्रिया बहुत आसान है, लेकिन फिर भी कुछ सैनिक भाइयों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है, आज हम इस लेख के माध्यम से सैनिक भाइयों की इसी समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे, अतः पूरी जानकारी के लिए इस लेख के साथ अंत तक बने रहें।

Form – 16 Download कैसे करें

यदि आप भारतीय सेना के सैनिक हैं और अपना फॉर्म-16 डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित प्रक्रियाओं का पालन करना होगा-

  • सबसे पहले हमराज़ पोर्टल – https://web.hamraazmp8.gov.in/ पर जाएं, और वहां पर्सनल लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपने यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें।
  • अब आपको मेन्यू ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें और ड्रॉप डाउन मेन्यू से “पेस्लिप/फॉर्म 16” पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहां पेस्लिप के नीचे आपको फॉर्म-16 का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • यहां आपको जिस वर्ष के लिए फॉर्म 16 चाहिए, उसे बॉक्स में चुनें और फिर डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • उपरोक्त प्रक्रियाओं का ठीक से पालन करने के बाद फॉर्म 16 आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा, इसके अलावा आप चाहें तो यहां से अपनी पे स्लिप भी डाउनलोड कर सकते हैं।

फॉर्म-16 क्या है?

Form 16 / 16 A TDS (Tax Deduction At Source)का प्रमाण पत्र है, जो हर साल सैन्य विभाग द्वारा सैनिक को प्रदान किया जाता है। इसके माध्यम से सैनिक यह पता लगा सकता है कि पिछले वित्तीय वर्ष में सेना द्वारा कर के रूप में उसका कितना पैसा काटा गया है। ऐसे में अगर वह नवीनतम आयकर स्लैब में नहीं आता है, तो सैनिक आयकर रिटर्न दाखिल करके अपने कटे हुए पैसे वापस पा सकता है।

Leave a Comment